- भरगामा पुलिस ने जहद गांव में की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
नजरिया न्यूज़, भरगामा (अररिया) जीतू दास।
भरगामा थाना पुलिस ने रात्रि छापेमारी अभियान के दौरान एससी-एसटी अधिनियम से जुड़े एक मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, भरगामा थाना क्षेत्र की खूटहा बैजनाथपुर पंचायत अंतर्गत जहद गांव में प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने रात्रि छापेमारी की।
फोटो कैप्सन:- गिरफ्तार अभियुक्त
इस दौरान एससी-एसटी मामले के नामजद अभियुक्त विष्णुदेव मंडल के पुत्र अनमोल मंडल तथा अनमोल मंडल के पुत्र लवकुश मंडल को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी अभियान में एसआई विकास आनंद, एसआई प्रेम कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।





















