नजरिया न्यूज़, अररिया। राजेश कुमार। पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.) ने गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया.
इस दौरान कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन भी उपस्थित रहे. आयुक्त ने कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की.
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्यालय के कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली. इस दौरान आयुक्त ने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की.
फारबिसगंज (अररिया) – संविधान के मूल्यों का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, निकाली प्रभात फेरी
संविधान दिवस पर मध्य विद्यालय घीवहा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिया संदेश रंजीत ठाकुर,...





















