नजरिया न्यूज़, अररिया। राजेश कुमार। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला अनुकंपा समिति (शिक्षा) श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यालयों में लिपिक एवं परिचारी के पदों पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई.
बैठक के दौरान सभी आवेदनों पर विभागीय प्रावधानों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया. जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं कोषागार पदाधिकारी उपस्थित रहे.





















