- एसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में जोकीहाट पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली।
जोकीहाट थाना पुलिस ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को डूबा गांव में छापेमारी कर न्यायालय से निर्गत लाल वारंट के आधार पर मो. इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी डूबा गांव के वार्ड संख्या-6 निवासी मो. इमरान अंसारी, पिता लतीर है।जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से लाल वारंट जारी था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी दौरान गुरुवार को आरोपी के गांव में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डूबा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जोकीहाट थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।





















