गीता…
मोह और फल से राजा को स्वतंत्र होना चाहिए । विधान और संविधान का ज्ञान प्राप्त करने में राजा को सदैव व्यस्त रहना चाहिए । तभी वह कार्यपालिका के दायित्वों को विधि विधान से निभा सकेगा: भगवान श्रीकृष्ण
- त्यक्त्वा कर्मफलासङ्गं नित्यतृप्तो निराश्रयः ।
- कर्मण्यभिप्रवृत्तोऽपि नैव किञ्चित्करोति सः ॥ दिव्य ज्ञान -4.20।।
- न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम् ।
- स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद् ब्रह्मणि स्थितः ॥ 5.20-कर्मयोग॥
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 26नवंबर 2026।
श्रीमद्भागवत गीता के चौथे अध्याय में राजा का ज्ञान तथा पांचवें अध्याय में राजा का कर्म भगवान श्रीकृष्ण बताते हैं:
कर्म का स्वरूप बाहरी क्रिया से नहीं, बल्कि राजा के भाव, उद्देश्य और फलासक्ति से तय होता है। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं -कर्म, अकर्म,विकर्म का विष्लेषण ही विधान और संविधान हैं।
भगवान श्रीकृष्ण चौथे अध्याय के 17वें श्लोक में कहते हैं:
मैं तुमको बताऊंगा कि राजा का कर्म क्या है? इसे जानकर तुम भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य तथा कौरवों के मोह से मुक्त हो जाओगे।
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि
राजा को मोह का गुलाम नहीं होना चाहिए।
मोह और फल से राजा को स्वतंत्र होना चाहिए । विधान और संविधान का ज्ञान प्राप्त करने में राजा को सदैव व्यस्त रहना चाहिए तभी वह कार्यपालिका के दायित्वों को विधि विधान से निभा सकेगा।






















