संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड के सोहागपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा केंद्र से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, चावल, दाल और रजिस्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिए जाने का आरोप है। मामले में आंगनबाड़ी सेविका निर्मला देवी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते 22 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री वॉल लांघकर परिसर में दाखिल हुआ और वहां रखे सामान की चोरी कर ली। चोरी गए सामान में एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, चार बोरा चावल, 25 किलो दाल और रजिस्टर सहित अन्य सामग्री शामिल हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद आंगनबाड़ी सेविका ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। इसके आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।


















