संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड की रामनगर पंचायत अंतर्गत कुम्हिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता बीबी नाहिदा ने आठ लोगों के खिलाफ पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना बीते चार सितंबर की संध्या की बताई गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर रिजवान आलम, आजाद, तौसीफ, साजन, शहर बानो, असमीना, सोनी और गजाला एक साथ उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के मुताबिक, आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इधर, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।


















