संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धुमगढ़ महादेवकोल में शिक्षक मनोज कुमार झा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने उनके
कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार झा के शैक्षणिक योगदान, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और विद्यालय के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका योगदान विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने में भी अहम होता है।समारोह के दौरान शिक्षक को सम्मानित कर उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

















