संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा और अखिल भारतीय हिंद खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले सीटू कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध दर्ज कराया।मौके पर सीपीएम के प्रखंड अध्यक्ष रोहित विश्वास और अजित पासवान ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जताने के उद्देश्य से प्रदर्शन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया।प्रदर्शन में रोहित कुमार, अजित पासवान, सतीश दास, सुनीता देवी, कृष्ण कुमार, निर्मला देवी, दुखन दास, सुरेश दास, शांति देवी और मंजू देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

















