संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पलासी के कनीय विद्युत अभियंता राजेश कुमार ने धर्मगंज में अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विभागीय निर्देश के आलोक में मंगलवार को विद्युत विभाग की छापेमारी टीम ने धर्मगंज में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कमल कुमार मंडल, पिता स्व. बालेश्वर मंडल को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया।बताया गया कि बिजली बिल का बकाया शुल्क जमा नहीं करने के कारण पूर्व में उनका विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया था। इसके बावजूद बकाया राशि जमा किए बिना कथित रूप से चोरी से बिजली का उपभोग किया जा रहा था। मामले में कनीय विद्युत अभियंता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।




















