संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए अररिया भेज दिया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में संजय कुमार साह, निवासी बलुआ कलियागंज तथा राजेश राय, निवासी पलासी शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायालय भेज दिया।





















