संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिलाओं समेत कुल 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।घायलों में भीखा कोल टोला निवासी बीबी नेहा और रबिया खातून, चौरी गांव की शिवानी देवी, श्यामपुर की किस्मती एवं रूबी प्रवीण, बरहट की अतीफा, डेंगा गांव के नूरसबा, याकूब एवं मुजाहिद, बलुआ के विपिन रजक, बिजवार की फलक जहां, नकटाकला के पंचम लाल मंडल एवं प्रभा देवी, मैना गांव की सोनिया खातून तथा पिपरा बिजवार की मंजूला देवी शामिल हैं।बताया गया कि अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें उक्त सभी लोग घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलासी पहुंचाया। वहीं तैनात चिकित्सक डॉक्टर. बी. उपाध्याय ने सभी घायलों का उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।




















