संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी (अररिया)। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर कल 5 अक्टूबर को पलासी प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के साथ बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इससे
दिव्यांगजनों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और एक ही स्थान पर कई योजनाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।प्रशासन की ओर से शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पात्र दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।




















