- संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी (अररिया)पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को पलासी-टेढ़ागाछ मार्ग स्थित हसनपुर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया.अभियान के दौरान पलासी थाना पुलिस ने करीब पांच दर्जन से अधिक दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की. कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस और नशे की स्थिति को लेकर सघन चेकिंग की गई.जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहन चालकों से करीब छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी
गई.थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाना. अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.अभियान में पुअनि जय नारायण यादव, पुअनि रौशन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस बल मौजूद थे.




















