नजरिया न्यूज़,
नरपतगंज :अररिया। रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को 17 बोतल ब्रिक्स शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के हाई स्कूल फुलकाहा जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम करीब आठ बजे की गई।
थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साइकिल से घूम-घूमकर शराब की होम डिलीवरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 बोतल ब्रिक्स शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मानिकपुर निवासी कृष्ण मोहन यादव के रूप में हुई है। कार्रवाई में चौकीदार ललित पासवान सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

















