संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
अररिया पलासी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-3 में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपेश कुमार यादव उर्फ बच्चू, पिता स्व. दिनेश यादव के रूप में हुई है।बताया जाता है कि करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में रूपेश कुमार यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मो. मियाज ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद दोनों बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।














