नजरिया न्यूज़, अररिया। रामपुर कोदरकट्टी के फूलकुमार टोला निवासी उपेंद्र मंडल (55 वर्ष) गढ़ बनैली मल्हारिया में आयोजित मटका फोड़ मेले के दौरान लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, मेले के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
लापता उपेंद्र मंडल के पिता का नाम रामु मंडल बताया गया है। वे रामपुर कोदरकट्टी, फूलकुमार टोला, वार्ड नंबर-2 के निवासी हैं।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उपेंद्र मंडल कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। परिजनों की ओर से सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की भी बात कही गई है।
संपर्क नंबर:
📞 7717446890
📞 7542913626
📞 8102585856
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लापता उपेंद्र मंडल की जल्द जानकारी मिल सके।
जानकारी के मुताबिक परिजन के द्वारा पूर्णिया जिला अंतर्गत कस्बा थाना में इस मामले को लेकर आवेदन देने गए थे परंतु थाना के अधिकारियों के द्वारा आवेदक को नहीं लिया गया अब देखना यह होगा कि ऐसे में पूर्णिया एसपी इस मामले में क्या संज्ञान लेते है।



















