संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
अररिया पलासी प्रखंड के कनखुदिया इनारा चौक पर अनंत पूजा के बाद आयोजित मेले का सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन यात्रा में डीजे की धुन पर युवा व ग्रामीण नाचते-गाते हुए शामिल हुए। पूरे रास्ते भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।अनंत पूजा के अवसर पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। मेले में भक्ति-भजन के साथ स्थानीय नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सोमवार को ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रतिमा को विसर्जन
के लिए ले जाया और धूमधाम के साथ विधि-विधान से विसर्जन किया।विसर्जन कार्यक्रम में डॉ. रंजीत कुमार, संतोष कुमार, निरंजन कुमार, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से पूजा और मेला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।














