
महलगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम गुप्ता, गौतम गुप्ता एवं बंटी गुप्ता, तीनों पिता सुनील गुप्ता, तथा सुनील गुप्ता पिता स्वर्गीय शरमलाल गुप्ता, सभी निवासी रामपुर, पंचायत चौकता के रूप में हुई है।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।










