
शराब तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए सर्वाधिक शराब बरामदगी करने पर जोकीहाट थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार झा को एसपी ने पुरस्कृत किया है। शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान में उल्लेखनीय कार्रवाई और बड़ी मात्रा में शराब बरामद करने को लेकर उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।एसपी जितेन्द्र कुमार ने थानाध्यक्ष की कार्रवाई की सराहना करते हुए शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।इधर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करी में शामिल लोगों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच, गश्ती और छापेमारी की जा रही है।













