जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के दभड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित बहारबाड़ी में 15वीं वित्त आयोग की योजना से बन रही पीसीसी सड़क के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा है। वार्ड सदस्य विपिन कुमार ठाकुर ने निर्माण कार्य में प्राक्कलन की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।वार्ड सदस्य के अनुसार गमन लाल सुमन के घर से सत्संग मंदिर तक करीब 400 फीट से अधिक लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क की ढलाई निर्धारित 6 इंच के बजाय करीब 4 इंच की जा रही है।
साथ ही निर्माण में घटिया ईंट के इस्तेमाल और कई जगह ईंट नहीं बिछाए जाने की शिकायत की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है।विपिन ठाकुर ने बताया कि मामले की शिकायत बीडीओ दुर्गेश कुमार से की गई है। बीडीओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पंचायत की अन्य योजनाओं में भी अनियमितता और योजना संबंधी नेमप्लेट नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया है।वहीं, पंचायत के मुखिया रविंद्र मंडल ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण प्राक्कलन के अनुसार कराया जा रहा है।
जोकीहाट में शराब तस्करी पर शिकंजा, एक माह में 9,907 लीटर शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ जोकीहाट थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई ने अगस्त महीने में बड़ी सफलता हासिल की है। SHO...













