ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को जोकीहाट क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया।जुलूस का नेतृत्व चिरह के मुखिया प्रतिनिधि शाहिद आलम ने किया।उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।मुखिया प्रतिनिधि शाहिद आलम ने बताया कि जुलूस चिरह गांव से निकलकर नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। लोगों ने क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ की।जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महलगांव थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न होने के बाद क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शाहिद आलम के अलावा मौलाना जफर, मौलाना शमसुद्दीन, हाफिज इरशाद, मुदस्सिर, पिंकु, मुशाहीद, नबी हसन, मिट्ठू, मास्टर वाहिद, रजी अबुनसर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,6 घायल
महलगांव थाना क्षेत्र के जोगींदर गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।...









