महलगांव थाना क्षेत्र के जोगींदर गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सद्दाम, कमाल, हैदर, उमर, अतहर और तंजीला के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घायल पक्ष ने मारपीट के दौरान रुपये और मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। सभी घायलों को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष जोगींदर पंचायत के भंसिया वार्ड संख्या सात के निवासी बताए जा रहे हैं।
मदनपुर में 7 दिसंबर से होगा MPL सीजन-1 का आगाज
अररिया प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए मदनपुर प्रीमियर लीग (MPL) सीजन-1 का आयोजन किया जा रहा...













