जोकीहाट प्रखंड के ग्राम पंचायत बारा इस्तमबरार में विकास मित्र की बहाली को लेकर शैक्षणिक प्रमाण-पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया गया है। मेहदी नगर निवासी सुचित्रा शालिनी, पति पंकज कुमार राय ने जिलाधिकारी, अररिया को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बहाली प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के आधार पर करीब 96 प्रतिशत अंक दर्शाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने प्रमाण-पत्र की सत्यता पर संदेह जताते हुए संबंधित बोर्ड अथवा संस्था से इसके आधिकारिक सत्यापन की मांग की है।शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रमाण-पत्र जारी होने की तिथि, बोर्ड या संस्था की मान्यता, नामांकन एवं परीक्षा संबंधी अभिलेख तथा मेरिट सूची में दर्ज अंकों की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि प्रमाण-पत्र में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अभ्यर्थी को मेरिट में अनुचित लाभ मिला हो सकता है।आवेदन में मांग की गई है कि जांच में प्रमाण-पत्र फर्जी, कूटरचित अथवा नियमों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी या चयन को नियमानुसार रद्द किया जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई करते हुए मेरिट सूची का पुनः सत्यापन कराया जाए।हालांकि, प्रमाण-पत्र में गड़बड़ी अथवा फर्जीवाड़े के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
रानी चौक पर भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत
जोकीहाट थाना क्षेत्र के रानी चौक पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार...









