संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी अररिया प्रखंड पलासी स्थित लालबहादुर शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को महापर्व की तरह उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुमार रणजीत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय एकता,
अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।कार्यक्रम में शिक्षक विमलेश कुमार झा, कैसर आलम, रति दूबे, चंदन कुमार, खुशबू कुमारी, अमित कुमार, इमामुद्दीन, शशि, आशा कुमारी, तारिक अनवर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता निभाई।


















