संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी (अररिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में देशभक्ति, उत्साह एवं खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रखंड पलासी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भट्टाबाड़ी हरिजन टोला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विद्यालय परिसर में खेल
प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं टीम भावना का विकास करना है।विद्यालय में 14 अगस्त 2026 को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के
अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद साह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शिक्षक मो. इकरामुल हक, श्रीमती फरीदा खातून, श्रीमती सीमा देवी एवं श्रीमती रेखा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद साह ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों में विद्यालय आने के प्रति उत्साह, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित होती है। साथ ही आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ मनाने से बच्चों में देश एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है।


















