संजय कुमार, संवाददाता, पलासी अररिया
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पलासी प्रखंड मुख्यालय
से तिरंगा रैली निकाली गई।रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।रैली की अध्यक्षता बीडीओ कुमार अनिकेत ने की।रैली में पीओ अख्तर आलम, बीपीएम शब्बीर अनवर सहित कई पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए।एमओ कुमुद सिंह, सीओ अंशु कुमार सिंह एवं जेई सुजीत कुमार भी रैली में मौजूद रहे।बीईओ अनुराग कुमार सिंह ने भी रैली में भाग लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।प्रखंड बड़ा बाबू निजामुद्दीन, निधि कुमारी, मोहम्मद वसीम अख्तर सहित अन्य कर्मी शामिल हुए।प्रखंड नाजिर मणि मिश्रा और इंतखाब आलम भी रैली में मौजूद रहे।तिरंगा हाथों में लेकर अधिकारी, कर्मी एवं ग्रामीण देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।रैली प्रखंड मुख्यालय से
निकलकर संपूर्ण पलासी बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी।इस दौरान बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया गया।रैली में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।रैली के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।बाजार में मौजूद लोगों ने भी तिरंगा रैली का स्वागत किया।रैली में प्रखंड कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।करीब सैकड़ों लोगों की सहभागिता से रैली का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।पलासी बाजार का भ्रमण करने के बाद रैली वापस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक भागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाएगा।



















