संजय कुमार, संवाददाता, पलासी अररिया
पलासी प्रखंड स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चिंता देवी ने की।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।अंचल से संबंधित कार्यों एवं जनवितरण प्रणाली की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई।बैठक में पंचायत समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने योजनावार कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों से विभागीय पदाधिकारियों को अवगत कराया।
सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाया।बैठक में विधायक मुर्शीद आलम, पूर्व प्रमुख सदानंद यादव, बीडीओ अनिकेत कुमार, सीओ अंशू कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा पंचायती राज पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सीडीपीओ सदानंद सिंह, पीओ अख्तर आलम, राजस्व अधिकारी विदिशा सिंह, कनीय अभियंता बिजली राजेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जहांगीर आलम एवं आपूर्ति पदाधिकारी कुमोद सिंह उपस्थित रहे।
मुखिया रामप्रसाद चौधरी, रामकृपाल विश्वास, रूबी सोएब, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र मलिक, प्रभुचन्द्र विश्वास, पंकज मंडल, समिति सदस्य नवीन यादव, बसंत झा एवं त्रिवेणी यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।






















