नजरिया न्यूज़,
सिकटी :अररिया।
सिकटी बॉर्डर पर 60 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।सिकटी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 60 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के सिकटी बाजार से करीब 100 मीटर उत्तर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-160 के पास हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखी गई कुल 18 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गदहकाट वार्ड संख्या-8 निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद मोसिम के रूप में हुई है।
सीमा से सटे इलाकों में लगातार हो रही शराब तस्करी की कोशिशों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से अवैध कारोबार पर लगाम लगनी चाहिए।सिकटी थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को 60 बोतल नेपाली देशी शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।सवाल सिर्फ 60 बोतल शराब का नहीं सवाल यह है कि आखिर सीमा के रास्ते अवैध तस्करी का यह खेल कब पूरी तरह रुकेगा





















