नजरिया न्यूज़,जोगबनी (अररिया): राकेश कुमार। जोगबनी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर में शुक्रवार की सुबह एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। गड्ढे में जमा गहरे पानी में डूबने से 14 वर्षीय बालक सत्यम गिरी की अकाल मौत हो गई। सत्यम गुरुवार से ही लापता था, जिसकी तलाश परिजन और स्थानीय लोग लगातार कर रहे थे। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैजनाथपुर निवासी सत्यम गिरी बीते गुरुवार से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण क्षेत्र की ओर निकले, तो पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में सत्यम का शव तैरता हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जोगबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बने गहरे पानी के गड्ढों के कारण अक्सर हादसों का डर बना रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अररिया – बैंककर्मियों ने हड़ताल कर बुलंद की मांगों की आवाज
नजरिया न्यूज़,अररिया: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (U.F.B.U.) के आह्वान पर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के तहत शुक्रवार को अररिया...


















