नजरिया न्यूज़ फारबिसगंज/अररिया । फारबिसगंज के संवेदनशील स्थानों पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे पुलिस कप्तान। आगामी महावीरी झंडा शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अररिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अररिया जितेंद्र कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के साथ फारबिसगंज थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस कप्तान के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अररिया पुलिस ने आमजन से शांति, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग, अररिया में यूनियन की नई जिला कमेटी गठित
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया अररिया, 11 सितंबर। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का अररिया जिला सम्मेलन उत्साहपूर्ण एवं जोशीले...













