संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी अररिया पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल पलासी में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ सदानंद दास ने की। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं विभिन्न कार्यों की मासिक समीक्षा की गई।इस दौरान सीडीपीओ सदानंद दास ने सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सभी कार्यों को पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत लोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोषण महाअभियान के तहत प्रतिदिन पांच
गतिविधियों को पोषणट्रैकर पर नियमित रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी सेविकाओं को अपने-अपने केंद्रों का नियमित एवं ससमय संचालन करने, केंद्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखने तथा बच्चों और सेविकाओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आधार का शत-प्रतिशत सत्यापन एवं एफआरएस का कार्य भी शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया गया।सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं सेविकाओं के लिए ड्रेस की व्यवस्था सहित विभाग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने सेविकाओं की समस्याओं को भी सुना और कहा कि सभी समस्याओं के
समाधान के लिए आवश्यक पहल शीघ्र की जाएगी।बैठक में रोजी बेगम, सबीना खातून, तरन्नुम आरा, जबेरा, बेबी शैलजा, सलेहा, गुलशन आरा, रफत बनो, अंजू देवी, शबनम आरा, गुलराना तबस्सुम, बीबी आरा, रानी देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं।









