संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी (अररिया)। पलासी डिग्री कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह के दौरान प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन भावुक हो गए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी सहकर्मियों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन ने कहा कि पलासी डिग्री कॉलेज से उन्हें जो स्नेह, सम्मान और सहयोग मिला है, उसे वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के सहकर्मियों और छात्र-छात्राओं का प्यार उन्हें नई जिम्मेदारी को और बेहतर तरीके से
निभाने की ऊर्जा और प्रेरणा देगा।विदाई समारोह में महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने प्रोफेसर सुमन के सुखद, उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों और महाविद्यालय के प्रति योगदान की सराहना की।









