नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज /अररिया ।
अनुमंडल परिसर के प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिव शिष्यों ने प्रथम शिव शिष्या दीदी नीलम आनंद की स्मृति में वृक्षारोपण किया।।
वहीं शिव शिष्यों के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अनुमंडल अधिकारी,अभय कुमार तिवारी,और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद तथा भुमि सुधार उपसमाहर्ता अजीत कुमार ने भाग लेकर शिव शिष्यों के इस कार्य की सराहना की।।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी बताते हैं की पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिव के शिष्यों के द्वारा एक खुबसूरत प्रयास किया जा रहा है।।इसने हम सबों को सीखने की जरुरत है।।
वहीं शिव शिष्य मनीष बताते हैं की हम सभी गुरु भाई बहन प्रत्येक वर्ष साहब श्री हरीन्द्रानन्द और दीदी नीलम की स्मृति में वृक्षारोपण करते हैं।।हमारा उद्देश्य शिव की प्रकृति को सजाना और संवारना है।।पौधे लगाने से ज्यादा जरुरी उसका संरक्षण करना है जिसके तहत हमलोग उतना ही पौधा लगाते हैं जिसका बचाव कर सके।।आज हमलोगों एक दर्जन पोधै जैसे आम निम पिपल, बेल,गुलमोहर लगाया तथा उसकी घेराबंदी भी की।।






















