संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय भीखा में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के एक कक्ष का ताला तोड़कर स्मार्ट टीवी और यूपीएस की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। मामले को लेकर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ऋषिदेव ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि सोमवार (20 जुलाई 2026) की सुबह करीब 9:30 बजे विद्यालय खोलने पहुंचे तो कक्षा 9 के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद विद्यालय की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि अज्ञात चोर कमरे में रखे स्मार्ट टीवी और यूपीएस चोरी कर फरार हो गए हैं।घटना की सूचना तत्काल पलासी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।





















