समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य बीड़ी मज़दूर फेडरेशन कि बैठक सोमवार को भाकपा कार्यालय परिसर में दिन के 12 बजे कॉo गजनफ़र नवाब अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सर्व प्रथम दिवंगत साथियों के प्रति 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित कि गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष कॉo गजनफ़र नवाब नें कहा कि केंद्र सरकार कि नीति किसान मज़दूर विरोधी है।
केंद्र सरकार बीड़ी उद्योग पर तरह तरह का पावंद लगाकर बीड़ी उद्योग को समाप्त कर रही है, जबकि पूजीपतियों के द्वारा निर्मित मिनी सिगरेट, उद्योग को बढ़ावा दें रही हैं। केंद्र सरकार बीड़ी उद्योग में लगे श्रमिकों को रोजगार श्रृजन करने में विफल हैं। राज्य सरकार बीड़ी मज़दूर को 420 रु प्रति हजार न्यूनतम मज़दूरी देने कि घोषणा पेपर पर करने के बाबजूद भी राज्य में कही भी धरातल पर बीड़ी श्रमिको को 420 रुo मज़दूरी नहीं मिलती है। राज्य सरकार का श्रम विभाग के लापरवाही के कारण न्यूनतम मज़दूरी अब तक लागु नहीं हो पा रही है।साथ ही कॉo नवाब नें कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।
देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है।
देश में महंगाई बेरोजगारी एवं भरष्टाचार चरम पर है।शिक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 01 सितम्बर 2026 को दिल्ली चलें और आगामी 28 सितम्बर राजभवन पटना का घेराव मज़दूर संगठन करेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 23 से 24 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय बीड़ी सिगार टुबैको वर्क्स फेडरेशन का 13 वॉ राष्ट्रीय सम्मेलन दलसिंहसराय में इन्हीं सभी मुद्दों पर किया जाना है, जिसकी तैयारी में जोर शोर से लगने का निर्णय लिया गया।
मौके पर बैठक को फेडरेशन महासचिव राम बिलास शर्मा, विनोद कुमार समीर, राम देव सहनी,शिव चन्द्र महतो, सूर्यमोहन राउत, मन्नान अंसारी, सुदामा देवी, शंकर राम, शम्भू चौधरी,मज़हर आलम, मोo यूनुस, कारो देवी, जगदेव दास, तिरपीत राय, बिष्णुदेव दास, पवन कुमार आजाद आदि नें बैठक को सम्बोधित किया।





















