नजरिया न्यूज़,
जोकीहाट /अररिया।
जोकीहाट प्रखंड के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र चैनपुर गांव की बेटी दरखशां ने नीट (NEET) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दरखशां ने 616 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5848 हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।
दरखशां के पिता मो. फारूक आलम किसान हैं, जबकि उनकी मां तसनीम नाज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद दरखशां ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उसकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ ग्रामीण भी गौरवान्वित हैं।
सफलता की खबर मिलते ही गांव में लोगों ने दरखशां और उसके परिजनों को बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि दरखशां की सफलता गांव के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
बीड़ी मजदूर फेडरेशन का 13 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन को लेकर की बैठक
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) बिहार राज्य बीड़ी मज़दूर फेडरेशन कि बैठक सोमवार को भाकपा कार्यालय परिसर में दिन के 12...





















