नजरिया न्यूज़,
जोगबनी/अररिया।
सोमवार को जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव के सौजन्य से एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेपाल के बिराट आखा अस्पताल प्रा. लि. के अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
सुबह से ही शिविर में जोगबनी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग पहुंचे। सभी ने नि:शुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से आंखों की देखभाल एवं बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। डॉक्टरों ने समय-समय पर आंखों की जांच कराने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव ने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है।
वहीं, राम यादव ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं मानवता की सेवा से जुड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले बिराट आखा अस्पताल प्रा. लि. के चिकित्सकों एवं पूरी टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
शिविर में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभदायक हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारु रही और बड़ी संख्या में लोगों ने नि:शुल्क नेत्र जांच कराकर इस सेवा का लाभ उठाया।
पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी अररिया पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल पलासी में शनिवार को आंगनबाड़ी...











