नजरिया न्यूज़,
नरपतगंज /अररिया। फुलकाहा थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों के चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नासिर अंसारी, इंसार अंसारी और यासी मियां, तीनों पिता अब्दुल रहमान, निवासी ग्राम मिल्की डुमरिया तथा लव कुमार, पिता स्वर्गीय कुलानंद यादव, निवासी ग्राम मिल्की डुमरिया, थाना फुलकाहा शामिल हैं।
थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं छापेमारी अभियान के दौरान सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।





















