नजरिया न्यूज़,अररिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 20 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय बोर्ड के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश सोनू उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने की।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में शशि कुमार हजारी को संसदीय बोर्ड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
मुख्य अतिथि डॉ. ओम प्रकाश सोनू ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन का विस्तार कर रही है और नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
बैठक में छात्र जिला अध्यक्ष मनीष राज सूर्यभारती, संसदीय बोर्ड के जिला प्रधान महासचिव तारिक अनवर, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार पासवान, शेखर कुमार शशि, सुमन कुमार दास, छात्र प्रकोष्ठ के विवेक राय सहित संसदीय बोर्ड के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















