– मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
नजरिया न्यूज़, पलासी:अररिया।
पलासी प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय डाला के प्रांगण में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा।राजकीय डिग्री कॉलेज पलासी में नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर बिहार सरकार द्वारा राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में एक साथ नए सत्र की शुरुआत की गई।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के गोराडीह से वर्चुअल माध्यम से किया।इसका सीधा प्रसारण राजकीय डिग्री कॉलेज पलासी परिसर में भी दिखाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य मनोज सिंह ने की।उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।अपर समाहर्ता नवनील कुमार ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का महत्व बताया।जिला गुणवत्ता शिक्षा पदाधिकारी राजेश ठाकुर ने सरकार की शिक्षा नीति की जानकारी दी।प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने छात्रों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।पंचायती राज पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया।विधायक प्रतिनिधि इमरान सलीम ने कॉलेज के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।अजहर मुर्शीद ने छात्रों से उच्च शिक्षा का लाभ उठाने की अपील की।
20 सूत्री उपाध्यक्ष सदानंद मंडल ने सरकार के इस कदम की सराहना की।
रामानंद साह ने कहा कि कॉलेज खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।शाद आलम समीम अलम ने इसे पलासी के लिए गौरव का क्षण बताया।मखमूर हयात ने छात्रों को अनुशासन एवं मेहनत का संदेश दिया।प्रोफेसर अवनीश सुमन ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।शिक्षक रीतेश यादव एवं अभिषेक भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किए।मुखिया प्रभुचंद बिश्वास ने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार पर खुशी जताई। दयानंद पैक पंकज थनदार सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।अभिभावकों ने भी सरकार की इस पहल का स्वागत किया।सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कॉलेज परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।छात्र-छात्राओं ने नए सत्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में पलासी को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया।यह आयोजन पलासी क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





















