नजरिया न्यूज़,अररिया।
जिला बार एसोसिएशन अररिया के द्विवार्षिक सत्र 2026-28 के चुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व सरकारी वकील मो. मसूद आलम और महासचिव पद पर अधिवक्ता काशीनाथ विश्वास विजयी हुए।
चुनाव पदाधिकारी सह वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में मो. मसूद आलम को 143 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार शर्मा को 113 वोट प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवार कृपानंद मंडल को 73 और दिलीप कुमार सिंह को 15 वोट मिले।
महासचिव पद पर काशीनाथ विश्वास को 136 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी कामाख्या प्रसाद यादव को 84 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में वीरेन्द्र मिश्र 81, राज कुमार राही 15, दिनेश प्रसाद सिंह 14, चन्द्रशेखर झा 11 और मो. इस्माइल को 4 वोट मिले।
श्री झा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर शंभू शरण चौधरी व श्रवण कुमार झा, संयुक्त सचिव अभय कुमार तथा सहायक सचिव दिनेश कुमार भगत पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों पर संगीता कुमारी साह, अशोक कुमार चतुर्थ, मुन्ना कुमार, काजल कुमारी, शुभम कुमार चौधरी, नन्द किशोर यादव और संतोष कुमार निर्विरोध चुने गए।





















