नजरिया न्यूज़
रानीगंज:अररिया। बलराम बिश्वास। फारबिसगंज मुख्य मार्ग पर डुमरिया और मिर्जापुर के बीच मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रानीगंज पहुंचाया गया।
रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान डुमरिया वार्ड संख्या-4 निवासी रेहान (पिता- रजनी), मो. तबारक (पिता- मोहर्रम), परवाहा निवासी सोनू ऋषिदेव (पिता- उदयानंद ऋषिदेव) तथा मोहन कुमार (पिता- बालचंद ऋषिदेव) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति से चल रही थीं। डुमरिया और मिर्जापुर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।





















