- अररिया में ‘बिरयानी प्लेस’ का शुभारंभ, स्वादिष्ट व्यंजनों का मिलेगा भरपूर जायका
नजरिया न्यूज़ अररिया। शहर के उमा टॉकीज के सामने स्थित सुपर मार्केट में नए फूड आउटलेट ‘बिरयानी प्लेस’ का उद्घाटन दुआ के साथ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर संचालकों साजिद रेज़ा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए लोगों से बेहतर गुणवत्ता और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
बिरयानी प्लेस में ग्राहकों के लिए चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, चिकन पकोड़ा, मोमो, रोल, पिज्जा सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं। संचालकों ने बताया कि ताज़ी सामग्री और बेहतर गुणवत्ता के साथ ग्राहकों को लाजवाब स्वाद परोसा जाएगा।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोग, शुभचिंतक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना की और इसे शहर के लोगों के लिए एक बेहतर फूड डेस्टिनेशन बताया।






















