नजरिया न्यूज़, पटना।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश महासचिव एवं नरपतगंज प्रखंड के पलासी निवासी सूरज यादव को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि सूरज यादव अपने संगठनात्मक अनुभव और जनसंपर्क के बल पर चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारक बनाए जाने पर सूरज यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान चलाया जाएगा।सूरज यादव को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर सीमांचल क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताया तथा उन्हें बधाई दी।






















