वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज,14जुलाई 2026।
आज 14 जुलाई 2026 को डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन विभाग के संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें खनन कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कार्मिक की समीक्षा की गई।
राजस्व समीक्षा के दौरान बालू घाटों के नीलामी, अवैध खनन , परिवहन , भंडारण तथा ईंट भट्ठों की समीक्षा की गई।
कार्य विभागों के संबंध में बिहार खनिज नियमावली में प्रावधान एवं रॉयल्टी एवं मालिकाना फीस की कटौती से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा के क्रम में जिलाधिकारी श्री नवीन ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिए। वहीं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राजस्व समाहरण अंतर्गत बालू , कार्य विभाग से प्राप्त राशि ,दंड, मिट्टी, ईट से कुल 1113 .45 लाख रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई है ।
जिले भर में बालू घाट क्लस्टर की संख्या पांच है, अवैध खनन, परिवहन ,भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई के तहत 13जुलाई 26 तक लगभग 219 . 26 लाख रुपए राजस्व की वसूली की गई है , ईंट भट्टों की संख्या 171 है ।
जिलाधिकारी महोदय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी करते हुए सभी का डॉक्यूमेंटेशन तैयार किया जाए, साथ ही दोषी के विरुद्ध नाम के साथ प्राथमिकी दर्ज की जाए ।
इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी, खनन इंस्पेक्टर आदि उपस्थित थे ।





















