नजरिया न्यूज़,
अररिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की योजना ‘मनो न्याय’ के तहत सोमवार को सदर अस्पताल, अररिया में विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अररिया श्री गुंजन पाण्डेय ने किया।
उद्घाटन के अवसर पर श्री गुंजन पाण्डेय ने कहा कि इस विधिक सहायता केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रस्त व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक न्याय की आसान पहुंच सुनिश्चित करना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया के सचिव श्री रोहित श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अमरेन्द्र प्रसाद सहित सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ राजेंद्र कुमार, अस्पताल प्रबन्धक विकास कुमार एवं अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।






















