कुर्साकांटा (अररिया)।
सोनामनी गोदाम थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान नेपाल सीमा के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने चंदामोहन नेपाल बॉर्डर के पास एक संदिग्ध बोरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरे से कुल 10.875 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सोनामनी गोदाम थाना कांड संख्या-55/26 दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।






















