•कार्यरत सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ अपने स्वास्थ्य संस्थान में दे महिला बंध्याकरण की सेवा: जिलाधिकारी
•स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दों पर जिला गुणवत्ता यकीन समिति की बैठक आयोजित
•ऑपरेशन थीएटर के सुदृढ़िकरण एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम से सम्बन्धित सेवाओं पर प्रस्तुतीकरण किया गया
•जिले अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले स्त्री रोग विशेषज्ञ एंव सर्जन को प्रसस्ती पत्र देकर किया गए सम्मानित
मोतिहारी। जिला गुणवत्ता यकीन समिति बैठक का आयोजन सहायक जिला समाहर्ता एवं सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण की संयुक्त अध्यक्षता में आरोग्य भवन सभागार जिला स्वास्थ्य समिति मोतीहारी में आयोजित किया गया। बैठक में सहायक जिला समाहर्ता एंव सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण ने अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सभी उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण को परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का निर्देश देते हुए सदर अस्पताल, अनुमण्डलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थीएटर के सुदृढ़िकरण एवं व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने का निर्देश दिया साथ हीं सभी कार्यरत सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ को निर्देश दिया गया की स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर परिवार नियोजन अंतर्गत महिला बंध्यकरण एवं पुरुष नसबंदी की सेवा नियत दिवस निर्धारित करते हुए अपने अपने स्वास्थ्य संस्थान में देना सुनिश्चित करें।
सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण के द्वारा सभी उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की जिस संस्थान में सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ कार्यरत नहीं है वहाँ अन्य संस्थान में पदस्थापित सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ से महिला बंध्यकरण एवं पुरुष नसबंदी की सेवा लिया जाये।
मौके पर अमित कुमार जिला प्रबंधक पी एस आई इंडिया के एन एफ एच एस-6 के आंकड़ों को पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया साथ हीं अमित कुमार के द्वारा यह भी बताया गया की परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति योजना क्या है इसका क्या लाभ है एवं फिक्स डे के निर्धारण से परिवार नियोजन के सुविधाओं में गुणवत्ता की सुधार कैसे होगी एंव लाभार्थियों की संख्या कैसे बढ़ेगी इसपर सिविल सर्जन के द्वारा सभी उपाधीक्षक एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गए की जिला अस्पताल एंव अनुमंडल अस्पताल में प्रत्येक दिन सेवा दिया जाये एंव सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कम से कम सप्ताह में दो दिन सेवा प्रदान किया जाये।
मौके पर उपस्थित जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा एनक़्वास एवं कायाकल्प कार्यक्रम से संबंधित अधतन प्रतिवेदन से अवगत कराया गया गुणवत्ता आधारित सेवाओं पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम महिला बंध्यकरण एवं नये गर्भनिरोधक इंप्लांट के क्रियान्वयन में बेहतर सेवा प्रदान करने एवं सहयोग प्रदान करने के लिए जिला पदाधिकारी एंव सिविल सर्जन के द्वारा डॉ. एस एन सत्यर्थी, डॉ. सरुची स्मृति, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रश्मि श्री, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. एस सी भारतीय, डॉ मुकेश कुमार, डॉ. ए कमाल, डॉ चंदन कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ अमित कश्यप, डॉ विजय कुमार, डॉ. विकाश कुमार, डॉ। अमित कुमार जिला प्रबंधक पी एस आई इंडिया, सविता कुमारी एवं राजेश कुमार को प्रसस्ती पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का होगा आयोजन:
जिला आशा समन्वयक नंदन झा ने बताया की 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योग्य दम्पतियों को जागरूक करने में आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस एन सत्यर्थी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. संजीव कुमार सीडीओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्व मोहन, डी सी एम नन्दन झा, जिले अंतर्गत सभी उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिले अंतर्गत सभी सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ, डीपीसी भारत भूषण, कौशल दुबे अस्पताल प्रबंधक, पीएसआई जिला प्रबंधक अमित कुमार एवं जिला प्रतिनिधि पिरामल अरुनेन्द्र कुमार, आदित्य राज जिला समन्वयक, सी 3 उपस्थित थें।





















