समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के स्थानीय शहर के गोलापट्टी व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार साह से विगत तीन जुलाई को मोबाइल फोन पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने एवं धमकी देने के मामले में थाने की पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।तीनो आरोपी बेगूसराय जिला के रहने वाले बताया गया है।मोबाइल फोन पर कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को समस्तीपुर, पटना एवं बेगूसराय में माफिया सिंडिकेट चलाने वाला बताया और 48 घण्टे के अंदर रंगदारी के रूप में मांगी गई।रुपये नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई थी।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए छानबीन शुरू किया और बेगूसराय जिला के सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह गांव से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।पूछताछ करने पर तीनों युवक ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया।गिरफ्तार युवक में चंद्रकांत कुमार, विकास कुमार एवं मोoमहताब शामिल है।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...



















